वॉशिंगटन, 29 अक्टूबर। यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। ट्रम्प ने बराक ओबामा की पॉलिसीज को क्रिटिसाइज करते हुए कहा, भारत 8 फीसदी की रेट से ग्रोथ कर रहा है। ऐसा अमेरिका में क्यों नहीं हो पा रहा?
ताजा आंकड़े बताते हैं कि फाइनेंशियल इयर के तीसरे क्वार्टर में अमेरिका की इकोनॉमिक ग्रोथ 2.9 फीसदी रही है। इसे काफी चौंकाने वाला आंकड़ा माना जा रहा है। न्यू हैंपशायर के मैनचेस्टर में रैली के दौरान ट्रम्प ने इसको लेकर ओबामा सरकार को जमकर क्रिटिसाइज किया। ट्रम्प के मुताबिक, ओबामा पहले ऐसे अमेरिकी प्रेसिडेंट हैं जिनके टेन्योर में अमेरिका की ग्रोथ रेट 3 फीसदी का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। इतना बड़ा देश होने के बावजूद अमेरिका तेजी से विकास नहीं कर पा रहा।
भारत की तारीफ की
ट्रम्प ने कहा, भारत एक बड़ा देश है। वो 8 फीसदी के रेट से ग्रोथ कर रहा है। ट्रम्प ने लोगों से सवाल किया, जब भारत हाई ग्रोथ रेट से विकास कर सकता है तो अमेरिका क्यों नहीं? ट्रम्प ने ये भी कहा, चीन की ग्रोथ रेट भी 6 से 7 के बीच रही है। अगर भारत-चीन की ग्रोथ रेट बढ़ी है तो ये हम लोगों के लिए चिंता की बात है।
अक्टूबर में ट्रम्प, भारतीय-अमेरिकियों के एक प्रोग्राम में शामिल हुए थे। प्रोग्राम को ऑर्गनाइज रिपब्लिकन हिंदू कोएलिशन ने किया था। ट्रम्प ने कहा, भारत में दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है। वह अमेरिका का पुराना सहयोगी रहा है। ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन के तहत दोनों देशों के रिलेशन और बेहतर होंगे। दोनों देश एक-दूसरे के करीबी दोस्त होंगे। उन्होंने ये भी कहा, हम भारत से खासा बिजनेस करने जा रहे हैं। भारत-अमेरिका साथ में बेहतर भविष्य होगा।
मोदी ने भारत को ग्रोथ दिलाई
ट्रम्प ने नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि इकोनॉमिक रिफॉम्र्स और ब्यूरोक्रेसी में सुधार करके उन्होंने तेजी से भारत को ग्रोथ दिलाई है। ये अमेरिका में भी जरूरी है। मैं मोदी के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। वो काफी ऊर्जावान हैं। इकोनॉमी और ब्यूरोक्रेसी में सुधार लाना चाहते हैं। वो शानदार शख्स हैं। मैं उन्हें पसंद करता हूं। मोदी भारत में प्रो-ग्रोथ लीडर बनके उभरे हैं। उन्होंने टैक्स प्रक्रिया को आसान बनाया है। भारत की सालाना ग्रोथ 7 फीसदी रही है। ये शानदार है। अमेरिका को ग्रोथ हासिल करने के लिए मेहनत करनी होगी।
हिंदुओं और भारत का बड़ा फैन हूं
ट्रम्प ने कहा, मैं हिंदुओं और भारत का बहुत बड़ा फैन हूं। अगर प्रेसिडेंट बना तो भारतीय और हिंदू कम्युनिटी का व्हाइट हाउस करीबी नाता होगा। भारत के लोग और उनका देश शानदार हैं। मैं वहां 19 महीने पहले गया था। तब से आज तक काफी बदलाव आ चुका है। आतंकवाद से निपटने में भारत के प्रयासों की तारीफ की जानी चाहिए। रेडिकल इस्लामिक टेररिज्म के खिलाफ अमेरिका भी ऐसा ही कर रहा है। मुझे दुख है कि हिलेरी क्लिंटन ने एक बार भी इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। भारत, मुंबई में आतंकी हमला झेल चुका है। मुंबई वो जगह है जिसे मैं प्यार करता हूं। मुंबई और भारत की संसद पर हमला भयानक था, इसे भुलाया नहीं जा सकता।
भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ रेट 8 फीसदी रही, अमेरिका की क्यों नहीं: ट्रम्प
