आज बरस रही खुशियां -पूरे देश में छाया दीपमालिका का उल्लास

आज बरस रही खुशियां
-पूरे देश में छाया दीपमालिका का उल्लास

जयपुर, 30 अक्टूबर। दीपावली के अवसर पर आज पूरे देश में खुशियां बरस रही है। दीपमालिका महोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। राजधानी जयपुर में सुबह से ही लोग घरों पर दीपावली मनाने की तैयारियों में जुटे हैं। हालांकि साफ-सफाई हो चुकी है लेकिन एक बार फिर घरों में झाडूं-पौंछे के साथ मांडऩें भी मांढ़े जा रहे हैं। शाम को शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन किया जाएगा।
आज शहर में एकाएक जनसंख्या कम सी महसूस हो रही है, क्योंकि जयपुर में बड़ी तादाद में रह रहे बाहर के लोग दीपावली मनाने के लिए अपने घरों को लौट गए हैं। इधर बाजारों में दुकानें पर रोनक देखी जा रही है। सबसे अधिक बिक्री पूजन सामग्री और पटाखों की देखी जा रही है। बाजारों में शाम को पूजन के बाद लोग रोशनी देखने के लिए पहुचेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा की माकूल व्यवस्था की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *