पाकिस्तान से स्वदेश लौटे भारतीय उच्चायोग अफसर सुरजीत सिंह

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारी सुरजीत सिंह परिवार के साथ पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गए हैं। दो दिन पहले पाकिस्तान ने बदले की कार्रवाई करते हुए उन्हें पर्ससोना नन ग्राटा (अस्वीकार्य व्यक्ति) घोषित कर दिया था। साथ उन्हें 48 घंटे में पाकिस्तान छोडऩे को कहा था। पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावाले को बुलाकर सुरजीत सिंह को शनिवार तक पाकिस्तान छोडऩे को था। पाक ने सिंह के निष्कासन का आदेश भारत स्थित पाक उच्चायोग के अधिकारी महमूद अख्तर को भारत छोडऩे के लिए कहने के कुछ ही घंटों के भीतर दिया था। अख्तर पर भारत में जासूसी का रिंग चलाने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *