वुमन पावर हिलेरी के साथ, ट्रम्प को भारी पड़े कमेंट

-अमेरिका के इलेक्शन में 4 दिन बाकी
नई दिल्ली, 5 नवम्बर। अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में सिर्फ 4 दिन बाकी हैं। 9 नवंबर (भारतीय वक्त के मुताबिक) को वोटिंग होनी है। ऐसे में डेमोक्रेटिक कैंडिडेट हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन के डोनाल्ड ट्रम्प का कैम्पेन आखिरी दौर में पहुंच चुका है। फाइनल डिबेट में ट्रम्प ने हिलेरी को नैस्टी वुमन करार दिया था। इसके बाद से टीम हिलेरी ने अपना कैम्पेन महिलाओं की ओर शिफ्ट कर दिया। ट्रम्प के महिलाओं के खिलाफ सेक्शुअल कमेंट्स, महिलाओं से उनके रिश्ते, उनका बर्ताव मुद्दा बन गया है। बता दें कि 1789 से शुरू हुए यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के 227 साल के इतिहास में ये पहली बार है कि जब कोई महिला कैंडिडेट इस पोस्ट की दावेदार है। अक्टूबर मिड में हिलेरी की टीम की ओर से नेशनल लेवेल पर नया कैम्पेन शुरू किया गया था जिसका टारगेट महिला वोटर्स को लेकर था। वुमन टू वुमन फोन बैंक जैसे ड्राइव चलाए गए। वीकेंड में सैकड़ों रैलियां की गईं। ट्रम्प और हिलेरी दोनों अपने चंदे का 85-90 प्रतिशत हिस्सा खर्च कर चुके हैं।
– 2012 में महिलाओं ने बराक ओबामा को 12 प्वाइंट्स ज्यादा यानी करीब 56 प्रतिशत वोट दिए थे।
ट्रम्प के लिए मुसीबत बने महिलाओं के खिलाफ कमेंट्स
वॉशिंगटन पोस्ट ने पिछले दिनों एक रिपोर्ट छापी थी जिसमें ट्रम्प के उन बयानों को सामने लाया गया था जो महिलाओं के खिलाफ दिए गए थे। इलेक्शन डे से पहले टीम हिलेरी महिलाओं से सीधे कनेक्ट कर महिलाओं के प्रति ट्रम्प के नजरिए को हाईलाइट कर रही है।
हिलेरी को नैस्टी वुमन कहना ट्रम्प को पड़ रहा है भारी
पिछले महीने फाइनल टीवी डिबेट में ट्रम्प ने हिलेरी की ओर इशारा कर कहा था- शी इज नैस्टी वुमन। इसके बाद से कैट पेरी जैसी हस्तियां टी-शर्ट कैम्पेन कर रही हैं जिस पर नैस्टी वुमन लिखा हुआ है। आई एम विद नैस्टी वुमन हिलेरी के सबसे हिट कैम्पेन में से एक है।
डेमोक्रेट्स को मिलता रहा है महिलाओं का साथ
2012 में 11 प्वाइंट्स, 2008 में 13 प्वाइंट्स और 2004 में 3 और 2000 में दस प्वाइंट्स महिलाओं के वोट डेमोक्रेटिक कैंडिडेट को मिले थे। इस बार हिलेरी 17 प्वाइंट की लीड लेकर चल रही हैं। ऐसी ही लीड 1996 में बॉब डोल पर हिलेरी के पति को मिली थी। बराक ओबामा को 2008 में 70 प्रतिशत अनमैरिड महिलाओं ने वोट किया था जबकि उनके विरोधी जॉन मैक्केन को सिर्फ 29 प्रतिशत ही वोट मिले था।
हिलेरी की टीम में महिलाएं
हिलेरी की पॉलिटिकल डायरेक्टर अमांडा रेंटेरिया हैं। सबसे ज्यादा ब्लैक महिलाएं हिलेरी की टीम में हैं। 38 तो उनके हेड ऑफिस में ही हैं।
ट्रम्प की टीम में महिलाएं
ट्रम्प की कैम्पेन मैनेजर केल्यान कॉनवे हैं। इन्होंने अप्रैल में कमान संभाली थी। केल्यान महिला कंज्यूमर्स और महिला वोटर्स के मामले में माहिर मानी जाती हैं।
नए ईमेल मामले से घिरीं हिलेरी
बिल क्लिंटन के चलते हिलेरी महिलाओं के मुद्दे पर बैकफुट पर भी आई हैं। ट्रम्प ने उनके पति का मुद्दा उठाया था। हिलेरी को डिफेंसिव होना पड़ा था। पिछले दिनों हिलेरी की चीफ असिस्टेंट हुमा आबेदीन और उनके पति पर 15 साल की एक लड़की से अश्लील फोटो मांगने का आरोप लगा। अमेरिकी वोटर्स
अमेरिका में कुल 21 करोड़ 89 लाख 59 हजार लोग वोट देने के काबिल हैं। इसमें 14 करोड़ 63 लाख 11 हजार लोग रजिस्टर्ड हैं। रजिस्टर्ड वोटर्स में 69.1 प्रतिशत पुरुष और 72.8 प्रतिशत महिलाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *