अप्रत्याक्षित रूप से ट्रम्प ने बनाई हिलेरी पर बढ़त

-अमेरिका के सभी सर्वे औंधे मुंह गिरे
-ट्रम्प को 197-131 की बढ़त, ओहियो-फ्लोरिडा में मिली जीत

वॉशिंगटन, 9 नवम्बर। अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव में रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प को अप्रत्याक्षित रूप से भारी बढ़त हासिल है। उन्हें ओहियो, फ्लोरिडा में जीत मिली है। इन राज्यों में कांटे का मुकाबला था। हिलेरी को वर्जीनिया में जीत मिली है। इलेक्टोरल कॉलेज की बात करें तो ट्रम्प, हिलेरी से 197-131 से आगे चल रहे हैं। प्रेसिडेंट बनने के लिए कुल 538 इलेक्टोरल कॉलेज में से 270 का जादुई आंकड़ा जरूरी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रम्प ओहियो-फ्लोरिडा में जीते। इन राज्यों में नजदीकी मुकाबला था। हिलेरी ने वर्जीनिया में जीत हासिल की। हिलेरी न्यूमैक्सिको और ट्रम्प मिसौरी में जीते।
लास्ट मिनट में आए ओपिनियन पोल्स के मुताबिक हिलेरी ने प्रेसिडेंट पोस्ट की रेस में यहां आखिरी घंटों में बढ़त बना ली थी।
क्या कहते हैं लोग?
75 फीसदी लोग इस बात से सहमत हैं कि अमेरिका को एक स्ट्रॉन्ग लीडर की जरूरत है। 72 फीसदी लोग चाहते हैं कि नया लीडर इकोनॉमी को रिच और पावरफुल बनाए। 68 फीसदी अमेरिकी लोगों का मानना है कि ट्रेडिशनल पार्टीज और पॉलिटीशियंस आम सिटीजंस की परवाह नहीं करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *