ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन, सिएटल में हुई फायरिंग में कई घायल

वॉशिंगटन, 10 नवम्बर। वॉशिंगटन के सिएटल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ निकाली गई रैली में फायरिंग की खबर है। ट्रंप की जीत से नाखुल लोगों ने रैली निकाली थी। इसी दौरान वहां फायरिंग हुई। फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से एक बड़ा तबका नाखुश है। जगह-जगह उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं और रैलियां निकाली जा रही हैं। कल वोटिंग के दौरान कैलिफोर्निया में भी फायरिंग हुई थी। इसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हुए थे। डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए डेमोक्रेट की हिलेरी क्लिंटन को 218 के मुकाबले 276 वोटों से हरा दिया है।
आपको बता दें कि अमेरिका में हर बार की राष्ट्रपति शपथ की सेरेमनी पिछली बार से अलग होती है। साथ ही राष्ट्रपति का विदाई समारोह भी किसी थीम पर आयोजित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *