जयपुर । राजधानी के ट्रंासपोर्ट नगर थाना इलाके सेठी कॉलोनी स्थित किशोर गृह से शुक्रवार देर रात भागे 17 बाल अपचारियों में से तीन बाल अपचारी आज तड़के खुद ही वापिस आ गए। वहीं अन्यों की तलाश की जा रही है। जानकारी अनुसार भागे बाल अपचारियों के बारे में अधिकारियों ने बताया कि जो बच्चे भागे हैं वो अपने कामों में बड़े शातिर थे। वहीं अधिकारी भी घटना की जानकारी देने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है फरार हुए बालअपचारियों पर पर्स, लूट सहित कई मामले चल रहे है। इनमें से कुछ माह पहले भागे एक किशोर
शुक्रवार को ही पकड़ा था जो कुछ घंटे बाद फिर से फरार हो गया। लेकिन सुधार गृह में उनके मुताबिक सिक्योरिटी के इंतजाम नहीं है। भागने वाले बाल अपचारियों की उम्र 16-17 वर्ष की बताई जा रही है। जिस कमरे में किशोर थे, वहां पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। गौर करने वाली बात है कि भागने वाले किशोरों की गृह कर्मियों के पास फोटो भी नहीं मिली और ना ही उनके नाम के दस्तावेज।
कर्मचारी भागने वाले किशोरों के नाम जुटाते नजर आए। गौरतलब है कि कुछ माह पहले भी इसी गृह से 16 बच्चे भाग गए थे। जिनमें करीब 15 बच्चों को
पुलिस ने बड़ी मशक्कत से पकड़ा था। किशोर गृह से भागने वाले बाल अपचारियों ने सुधार गृह के पीछे स्थित मनोचिकित्सालय की तरफ दीवार में दो फीट बड़ा छेद किया और वहीं से भागे। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल सुनाई नहीं दी, तब सिक्योरिटी गार्ड ने चेक किया तो घटना का पता चला। बता दें कि कुछ माह पहले इसी गृह से 16 बच्चे भाग गए थे। जिनमें करीब 15 बच्चों को पुलिस ने बड़ी मशक्कत से पकड़ा था।
भागे बाल अपचारियों में से तीन खुद वापिस आए, अन्य की तलाश जारी
