नई दिल्ली/जयपुर, 14 नवम्बर। राष्ट्र ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज उनकी 127वीं जयंति पर भावभीनी श्रद्धांजिली दी।
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं कई कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू को शांतिवन में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं पीएम मोदी ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। पंडित नेहरू का जन्मदिन हर वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
प्रदेश में भी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा और सेमीनार का आयोजन किया गया और प. नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। ऐसे ही कार्यक्रम जिला एवं ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित किए गए। जिला एवं ब्लॉक कार्यालयों पर रोशनी की गई है। साथ ही पुष्पांजलि, प्रार्थना सभा, चित्र प्रदर्शनी, विचार-गोष्ठी, रक्तदान शिविर, फल-वितरण आदि कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं।
सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गांधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं ‘पंचायत राज की स्थापना में पं. नेहरू का योगदानÓ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।
नेहरू जी को राष्ट्रपति व राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
