जयपुर।राज्य
सरकार ने गुरुवार दोपहर राज्य कर्मचारियों का डीए 7 फीसदी बढ़ा दिया है।
इसका फायदा राज्य के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई
2016 से लागू होगा।
सरकार ने गुरुवार दोपहर राज्य कर्मचारियों का डीए 7 फीसदी बढ़ा दिया है।
इसका फायदा राज्य के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई
2016 से लागू होगा।
राज्य के वित्त विभाग के सचिव एससी दिनकर की ओर से निकाले गए आदेश के
अनुसार मौजूदा 125 प्रतिशत डीए को बढ़ाकर 132 प्रतिशत किया गया है। एक जुलाई से 30 अक्टूबर 2016 तक के चार माह के एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जमा कराए जाएंगे। एक नवंबर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिसंबर माह में मिलने वाले वेतन के साथ मिलेगा। ग्रेड पे में रन करने वाले कर्मचारियों को यह महंगाई भत्ते की गणना उनके मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को अंशदायी पेंशन का लाभ नगद भुगतान के रूप में किया जाएगा। इसी तरह का लाभ 1 जुलाई 2016 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नगद भुगतान के रूप में दिया जाएगा।