जयपुर। भरतपुर में शनिवार सुबह एक तेंदुए से अपने दो बच्चो को बचाने के लिए एक पिता तेंदुए से भीड़ गया। भिड़ंत में पिता गंभीर घायल हो गया, लेकिन तेंदुए भाग गया। बाद में तेंदुआ बस्ती में जा घुसा और वहां पर दो अन्य लोगों को घायल कर दिया।
पूरे घटनाक्रम के बाद वन विभाग को सूचित किया गया लेकिन वन विभाग की टीम चार घंटे के बाद तक भी मौके पर नहीं पहुंची। घायल पिता को अलवर रफैर किया गया है, उसकी हालत गंभीर है। सवेरे करीब छह बजे नगर कस्बे में वार्ड बारह की जाटव बस्ती में रहने वाला पिंटल अपने दो बेटों के साथ जंगल की ओर जा रहा था। इसी दौरान उनके सामने एक तेंदुए आ गया। आगे चल रहे बच्चों को तेंदुए ने शिकार बनाना चाहा, लेकिन पिंटल बच्चों को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया। तेंदुए ने पिंटल को गंभीर घायल कर दिया लेकन पिंटल ने अपने बच्चों को बचा लिया और तेंदुए को वहां से भगा दिया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, तेंदुआ जंगल जाने की जगह बस्ती में जा घुसा। यहां उसने एक पुलिसकर्मी और एक अन्य व्यक्ति पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया। फिर एक घर में छिप गया। बाद में वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन टीम चार घंटे के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची।
तेंदुए से बचाने के लिए पिता ने किया मुकाबला, हुआ घायल
