विधानसभा पहुचे तीस देशो के प्रतिनिधि, गदगद हुए भवन देखकर

जयपुर। राजस्थान विधानसभा को देखने और यहाँ की संसदीय व्यवस्थाओ की जानकारी लेने सोमवार को 30 देशों के संसदीय अधिकारियों के प्रतिनिधिमण्डल विधानसभा पहुंचे। यहां विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने उनकी अगवानी की। 47 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात के बाद विधानसभा परिसर को घूम-घूमकर देखा। प्रतिनिधिमण्डल में अमरीका, बांगलादेश, बुरूंडी, सेज रिपब्लिक, इथोपिया, जोर्डन, कीनिया, गुयाना, लिथुआनिया, मैक्डोनिया, मलेशिया, माली, नेपाल, पेरू, ओमान, साउथ सूडान, श्रीलंका, नाम्बिया, मंगोलिया, मोरिशस, सैशेल्स, तंजानिया, टयूनीशिया, युगाण्डा, तुर्कमेनिस्तान, नारू, घाना, ग्वाटेमाला, मोंटेनिग्रो एवं म्यांनमार के संसदीय पदाधिकारी शामिल हैं।
यह पदाधिकारी संसदीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत भारत भ्रमण पर हैं। यहां उन्होंने संसदीय कार्यप्रणाली एवं विधानसभा की कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा की। अपनी जिज्ञासा से जुड़े सवाल किए। प्रतिनिधिमण्डल मंगलवार को विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह से भी विधानसभा प्रक्रियाओं एवं अन्य विषयों पर विचार विमर्श करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *