चेन्नई, 12 दिसम्बर। एक और चक्रवाती तूफान के चलते तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के लोग चिंतित है। पाकिस्तान की ओर से दिए गए नाम वरदा को लेकर ये तूफान दोपहर के बाद तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश पहुंचेगा। इससे पहले इसके खौफ के चलते लोगों ने अपनी जगह छोड़ दी है और कई जगह सुबह से बारिश का दौर शुरू हो चुका है। सरकार ने भी राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। नौसेना को अलर्ट पर रखा गया है।
तमिलनाडु के चेन्नई, कांचिपुरम, तिरुवल्लुर और विलुपुरम में शिक्षण संस्थानों की छु्ट्टी कर दी गई है। रविवार को वरदा चक्रवात चेन्नई से तीन सौ तीस किलोमीटर दूर था। मौसम विभाग के अनुसार अस्सी से सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से सोमवार दोपहर तक चक्रवात चेन्नई पहुंच जाएगा। इसके चलते चेन्नई में बीस सेमी तक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। ताजा जानकारी के अनुसार चेन्नई में बारिश हो रही है। वहीं समंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं। मछुआरों से अगले 48 घंटे तक समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है। नयी दिल्ली में मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और कैबिनेट सचिवालय को इससे अवगत कराया।
मौसम विभाग ने अपनी सलाह में कहा है कि विभिन्न जिलों में धान, केला, पपीता आदि की फसलों के साथ ही बागानों को भी नुकसान हो सकता है। विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के मछुआरों को अगले 48 घंटों तक समुद्र में नहीं जाने को कहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने कहा कि एनडीआरएफ की टीमें तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर तैनात की गयी हैं। चक्रवात के
नौसेना की ओर से कहा गया है कि वह रिलीफ ऑपरेशन के लिए तैयार है। सभी ऑपरेशनल जहाजों को स्टैंड बाई पर रखा गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडु भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस चक्रवात के चलते उन्होंने गल्फ की अपनी यात्रा रद्द कर दी। उनकी ओर से बताया गया कि इस चक्रवात का ज्यादा असर नहीं होगा लेकिन बचाव के सारे उपाय कर लिए गए हैं। एयरफोर्स को भी तैयार रहने को कहा गया है। वरदा चक्रवात बंगाल की खाड़ी से उठा है। इसको यह नाम पाकिस्तान ने दिया है। हिंद महासागर क्षेत्र में आने वाले चक्रवातों के नाम इसके सदस्य देश भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड, म्यांमार, मालदीव और ओमान तय करते हैं।
वरदा तूफान का खौफ, लोगों ने छोड़ी जगह, सुबह से बारिश शुरू
