जयपुर। राजधानी जयपुर में वहशी दरिंदों के हौंसले इस कदर बुलन्द है कि रात भर एक लड़की के साथ गैंगर रेप करके उसे सुबह एमएनआईटी के पास फैंक कर चले गए। अलवर से जयपुर आई लड़की से तीन लड़कों और एक ऑटो चालक ने रेप किया और उसके बाद उसे बिना कपड़ों के एमएनआईटी के बाहर फेंककर फरार हो गए। लड़की ने इस बारे में जैसे-तैसे लोगों को बताया और बाद में पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई।
पुलिस के अनुसार लड़की जगतपुरा में अपने भाई के साथ रहकर नौकरी के लिए कम्पीटीशन की तैयारी कर रही है। पीडि़त लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। मंगलवार को सुबह ही वह रेलवे स्टेशन उतरी और ऑटो में बैठकर अपने घर की ओर आने लगी। रेलवे स्टेशन से निकलते समय ही इस ऑटो में तीन लड़के भी बैठ गए। बाद में तीनों लड़कों ने सुनसान इलाके में ऑटो रुकवा लिया। उसकी आंखों और मुंह पर कपड़ा बांध दिया। ऑटो रुकवाने के बाद लड़की के साथ तीनों लड़कों ने मिलकर रेप किया। रेप के बाद जब तीनों लड़के वहां से भाग गए तो मौका पाकर ऑटो चालक ने भी उसके साथ रेप किया। लड़की ने पुलिस को बताया कि सभी ने उसे गंदी गालियां दी और कपड़े फाड़ डाले। बाद में उसे एमएनआईटी के बाहर फेंक दिया।
लड़की के बताए अनुसार तीनों लड़के हिंदी में ही बात कर रहे थे। कुछ ने जींस पहनी थी। लड़की को सुबह छह बजे जब एमएनआईटी के बाहर फेंका तो उसने लोगों की मदद से पुलिस कंट्रोल रुम फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आधे से ज्यादा शहर में नाकाबंदी करवा दी थी। युवती को लेकर पुलिस ने ऑटो स्टैंड और रेलवे स्टेशन खंगाले। पुलिस एमएनआईटी और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। इस मामले में लगभग एक दर्ज से अधिक पुलिस अधिकारी जांच कर रहे है। अलबत्ता खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली थे लेकिन पुलिस ने कुछ को पूछताड़ के लिए पकड़ा है। लड़की के परिजन पहुंच गए हैं।
जयपुर में गैंग रेप, रात भर ऑटो में रेप किया और फिर एमएनआईटी के पास फैंक गए
