‘आपÓ राजस्थान में, नुकसान कांग्रेस को

-दिल्ली में कांग्रेस को कर चुकी है नुकसान, पंजाब में भी चुनौती कांग्रेस को
रोशनलाल शर्मा
जयपुर। दिल्ली में राज कर रही ‘आपÓ की राजस्थान में धमक से कांग्रेस अधिक चिंतित है। आप पार्टी का अब तक का राजनीतिक सफर कांग्रेस के लिए ही दुखदायी रहा है। दिल्ली में भाजपा से अधिक कांग्रेस को इसी पार्टी ने नुकसान पहुंचाया है। पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भी आप पार्टी भाजपा को नहीं कांग्रेस को ही चुनौती देती नजर आ रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत में जब आप पार्टी पर निशाना साधा तो उनके अन्दर का डर सामने आ गया। उन्होंने आप पार्टी खिलाफ उसी सुर में बात की जिस सुर में भाजपा के दिल्ली के नेता बात करत ेहैं। पायलट ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जिन लोगों को दिल्ली की जनता ने सरकार चलाने की जिम्मेदारी दी है, वे उसे निभा नहीं रहे हैं और अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए बाकी प्रदेशों में जाकर मुंह मार रहे हैं। मुझे नहीं लगता आप पार्टी के नेता अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। दिल्ली में जो लोगों को उम्मीद थी उसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं और पंजाब गोवा में जाकर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करना चाह रहे हैं। पायलट बोले बहुत से दल प्रदेश में आये और चले गए। ये राजस्थान कांग्रेस को पसंद करता है। यहां के मतदाता कांग्रेस के साथ में रहेंगे। छोटे-मोटे दल आकर यहां चीखे चिल्लाएं पर कोई फर्क पडऩे वाला नहीं है और अगर आम आदमी पार्टी के नेताओं को लगता है कि राजस्थान में उनके लिए कोई जगह है तो यह बहुत बड़ी भूल है। वे दिल्ली में जाकर उन्हें पहले दिल्ली के लोगों की उम्मीदों को पूरा करना चाहिए। आप पार्टी के विधायक अनेक विधायक जेलों में हैं। मंत्री आरोपी हैं और उनके खिलाफ चार्जशीट है, जिन्होंने इस्तीफे दे दिए  हैं।
पायलट ने बातों ही बातों में एलजी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बचाव भी कर डाला। पायलट बोले आप वाले कहते हैं कि एलजी दोषी हैं। प्रधानमंत्री दोषी हैं, कांग्रेस दोषी हैं लेकिन वो खुद दोषी नहीं हैं। ऐसे में उनकी विफलताएं जनता के सामने आ चुकी है। पायलट यहां भी नहीं रुके और आगे कहा कि आज यहां राजस्थान में आकर आप के नेता बोलते हैं कि और प्रदेशों में जगह ढूंढ रहे हैं लेकिन प्रदेशों की जनता इन्हेंं नकार देगी। राजस्थान में डेढ़ साल बाद चुनाव है कांग्रेस पार्टी की भारी बहुमत से वापसी होगी। प्रचण्ड बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनाएंगे। आम आदमी पार्टी या अन्य दल का यहां कोई अस्तित्व नहीं है। ये लोग अखबार में खबरें छपवाने के लिए ऐसे भाषण देकर जाते हैं। छत्तीस कौम कांग्रेस के साथ है और 2018 के चुनाव में सरकार बनाएंगे।
कांग्रेसमुक्त भारत के लिए आप जरूरी!
राजनीति को जानने वाले लोग कहते हैं कि नरेन्द्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के  नारे के लिए आप पार्टी बहुत जरूरी है। अब तक के ट्रेंड को देखा जाए तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही कार्यशैली से लेकर उनके हर एक्शन पर तीखा रि-एक्शन देते हैं लेकिन जहां कहीं भी चुनाव में आप पार्टी भाग लेती है, वहां भाजपा के बजाए कांग्रेस को नुकसार पहुंचा देती है। दिल्ली में दोनों बार हुए चुनाव में कांग्रेस को अधिक नुकसान हुआ है। संभवत: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस बात को जानते हैं और समझते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *