सात मंत्रियों को मिली भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प व विभाग के प्रदेश प्रभारियों की घोषणा कर दी है। घोषणा के अनुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी, ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र राठौड़, उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, परिवहन मंत्री यूनुस खान, शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, महिला विकास मंत्री अनिता भदेल, राज्य वित्त आयोग की चेयरमैन ज्योतिकिरण शुक्ला, महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा, जयपुर महापौर अशोक लाहोटी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। इनके अलावा युवा मोर्चा में निधि शेखर शर्मा, एससी मोर्चा में निहालचंद मेघवाल, एसटी मोर्चा में चुन्नीलाल गरासिया, ओबीसी मोर्चा में हरभगवान सिंह बराड़, किसान मोर्चा में लक्ष्मीनारायण दवे, महिला मोर्चा में अल्का सिंह गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा में आमीन पठान, प्रकोष्ठ में रामकुमार भूतड़ा, प्रकल्प में भजनलाल शर्मा, विभाग में अभिषेक मटोरिया को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *