अमित शाह ने मंत्रियों से लिया रिपोर्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों और जिलाध्यक्षों किया संवाद, प्रबुद्ध लोगों से भी की मुलाकात


-कैबिनेट के साथ की बैठक
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का तीन दिवसीय दौरा प्रारम्भ हो गया है। जयपुर पहुंचने के बाद शाह ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सरकार लेखा-जोखा लिया और सरकार के काम को अच्छा बताया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जयपुर पहुंचने के बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वसुंधरा कैबिनेट की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राजस्थान बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के लिए मंत्रिमंडल सदस्यों से बात की और साढ़े तीन साल के कार्यकाल का लेखा जोखा पूछा। इस दौरान अमित शाह एक-एक मंत्री से व्यक्तिगत रूबरू हुए और उनके विभागों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा सुराज संकल्प के कितने वादे और घोषणाएं पूरी हुईं, इस बारे में भी जानकारी ली। बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, मंत्री सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद थे। शाह 23 जुलाई तक जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
इससे पहले शाह का जयपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, बीजेपी प्रदेश प्रभारी अनिवाश राय खन्ना, गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया, विधायक दीया कुमारी, समेत बढ़ी संख्या में अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। अमित शाह ने सूबे के मंत्रियों के साथ बैठक भी की।
वीरों और वीरांगनाओं की भूमि राजस्थान को नमन
केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि अद्वितीय ऊर्जा और असीम उत्साह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह जी का जयपुर में ऐतिहासिक स्वागत हो रहा है। वहीं अमित शाह ने अपने ट्विटर पर लिखा कि वीरों और वीरांगनाओं की भूमि राजस्थान को नमन। इस अद्भुत स्नेह एवं समर्थन के लिए प्रदेश की जनता और सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार।
और क्या-क्या
प्रदेश मुख्यालय पर मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक करने के साथ ही शाह ने राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश कोर कमेटी, सांसदों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजकों, विभाग प्रदेश प्रमुख, प्रकल्प प्रमुख, पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। शाम को उन्होंने बिड़ला ऑडिटोरियम में सीए, वकील, डॉक्टर, लेखक सहित प्रदेशभर के प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद स्थापित किया। शाम साढ़े छह बजे आईटी, सोशल मीडिया प्रदेश मीडिया टीम के साथ बैठक की। शाम साढ़े सात बजे आजीवन सहयोग निधि कार्यालय कोष लेखा-जोखा की बैठक हुई। रात का डिनर उन्होंने सिवि लाइन्स के तेरह नम्बर बंगले (मुख्यमंत्री निवास) किया। इस दौरान मीडिया से जुड़े चुनिंदा लोग और भाजपा के पदाधिकारी व मंत्रिमंडल सदस्य मौजूद रहे।
ज्ञानदेव को कहा, आपको दिल्ली आ जाना चाहिए
सांसदों और विधायकों के साथ संवाद के दौरान विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि पार्टी आरक्षण के मुद्दे क्या सोचती है। गोरक्षा मुद्दे पर भी आहूजा बोले। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर बनाया जाए, धारा 370 खत्म की जाए। इस पर शाह ने आहूजा को जवाब देते हुए कहा कि आपने राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे उठाए हैं। आपको दिल्ली आ जाना चाहिए।
ये हुआ सांसद, विधायक और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में
बैठक में सांसदों, विधायकों और जिलाध्यक्षों की तरफ से नदियों को आपस मे जोडऩे का सुझाव दिया गया। राजस्थान के हिस्से का पानी दिलाने की मांग की गई।
केंद्रीय जल नीति बनाने का सुझाव दिया गया।
अजमेर को स्मार्ट सिटी में चयन होने पर अजमेर जिला अध्यक्ष ने जताया आभार।
अजमेर में ड्ढद्भश्च कार्यालय खोलने लिए हुए जमीन आवंटन।
विधायकों को शाह बोले यहां मन में न रखें किसी तरह का भय। खुले मन से सुझाव देने को कहा।
सबसे पहले हनुमानगढ़ से आया सुझाव, किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए।
नरपत सिंह राजवी ने द्दह्यह्ल के मुद्दे पर अपने क्षेत्र को लेकर कहा कि संगठन के नजरिये से ध्यान देने की जरूरत है।
विधायक मोहनलाल गुप्ता ने भी रखी अपनी बात।
शाह बोले, मैं सरकार के काम की समीक्षा के लिए नहीं आया।
शाह ने दिया यूपी की तर्ज पर काम करने का मंत्र।
बोले – ज्यादा से ज्यादा वर्गों को पार्टी से जोड़ो।
संगठन मजबूत करने में सरकार की भूमिका पर चर्चा।
विधायक मामन सिह ने गौरक्ष मामले पर बोले।
फसल बीमा योजना पर भी रखा सुझाव।
सही क्लेम नहीं मिलने से विपक्ष को मिलता है मुद्दा।
भीलवाड़ा के कपड़े पर जीएसटी हटाने का आया सुझाव।

आजादी के बाद महात्मा गांधी ने की थी कांग्रेस को समाप्त करने की बात
शाह ने प्रदेश के प्रबुद्धजनों को बिड़ला ऑडिटोरियम में संबोधित करतु हुए तीन विषयों पर भाजपा की अन्य पार्टियों से तुलना की। उन्होंने पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र, सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टियों और सरकार के बाद पार्टियां कैसे चलती हैं के बिषय पर चर्चा की।
अमित शाह ने कहा कि आंतरिक लोकतंत्र केवल भाजपा में है। यहां कोई भी व्यक्ति अपने परिवार के नाम पर आगे नहीं बढ़ता अपने कठोर परिश्रम से बनता है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या कोई बता सकता है कि अमित शाह के बाद भाजपा का अध्यक्ष कौन बनेगा शायद कोई नहीं लेकिन अगर कांग्रेस पार्टी के बारे में कोई पूछेगा की सोनिया गांधी के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बनेगा तो सब जानते हैं। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है अन्य पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुलायम और राजद के लालू यादव के परिवारवाद की बात भी कही। उन्होंने साफ कहा कि आज मैं भाजपा अध्यक्ष हूं जिसकी ना तो जाति का काई आधार है ना ही परिवार में कोई राजनीति से जुड़ा हुआ है ऐसा केवल भाजपा में ही हो सकता है। जिन पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है वो देश के लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर सकती हैं। कांग्रेस को तो केवल आजादी के लिए बनाया गया था उसका अपना कोई सिद्धांत है ही नहीं भाजपा सिद्धातों वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्त करने की बात कही थी। शाह ने कहा कि भाजपा वो पार्टी है जो देश को वैकल्पिक व्यवस्था देने के लिए बनी थी आज सिद्धांतों बात है तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय समेत 10 लोगों से शुरू हुई पार्टी आज 11 करोड़ लोगों वाली पार्टी है। 13 राज्यों में हमारी पूर्ण सरकार है ओर चार राज्यों में हमारे सहयोग से सरकार है। दूसरी पार्टियों के लिए सरकार उपभोग का साधन है हमारे लिए भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए सरकार एक माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *