जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बेटी बचाओ अभियान के तहत बुधवार को सूरजगढ़ में पूनम और आशा को बेटी के जन्म की बधाई देते हुए उन्हें अपने हाथों से बधाई संदेश दिया। राजे ने थाली बजाकर बेटियों के जन्म की खुषी भी मनाई। मुख्यमंत्री ने दोनों महिलाओं को अपने हाथ से तिलक लगाया और दोनों की 4-4 माह की बेटियों अनन्या और वासु को दुलार भी किया। मुख्यमंत्री ने सूरजगढ़ में हुए विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।