राजेश कर्नल बने जयपुर बार के अध्यक्ष

जयपुर। दी बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव परिणाम मंगलवार शाम को घोषित कर दिए गए हैं। बार के नए अध्यक्ष के रूप में राजेश शर्मा ‘कर्नलÓ की ताजपोशी हुई है। कर्नल ने 1 हजार 968 वोट लेकर अपने निकटम प्रतिद्वन्द्वी अनिल चौधरी को 177 वोटों से हराया।
इसी प्रकार महासचिव पद पर नरपत सिंह 1058 वोट लेकर विजयी घोषित हुए। नरपत सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंदी पंकज पचलंगिया को 240 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर अभिमन्यु सिंह और बिंदिया सिंह विजयी घोषित हुए हैं जबकि संयुक्त सचिव पर कानाराम कुमावत विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर संजय शर्मा और उप कोषाध्यक्ष पद पर योजन शर्मा ने चुनाव जीता है। परिणाम घोषित होने के बाद कर्नल के समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया और जमकर खुशियां मनाई। श्री महर्षि गौतम समाज जागृति संस्था के प्रदेशाध्यक्ष रोशनलाल भमोरिया, कार्यकारीअध्यक्ष केदार शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष गौतम, सुनील दत्त शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *