जयपुर। प्रदेश का नया मुख्य सचिव कौन होगा? एक बार फिर इस बात की चर्चाएं छिड़ चुकी हैं। मुख्य सचिव अशोक जैन 31 दिसंबर को रिटायर्ड हो रहे हैं। ऐसे में सरकार इस पद पर नियुक्त करने के लिए कई नामों पर विचार कर रही है। नये मुख्य सचिव के लिए कई सीनियरआईएएस अफसरों के नाम सामने आ रहे हैं।
मुख्य सचिव बनाने का फैसला मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को करना है। राजे वरिष्ठता और कामकाज के आधार पर किसी को भी मुख्य सचिव बना सकती है। नए सीएस की दावेदारी में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक शेखर और एनसी गोयल का नाम आगे चल रहा है। अशोक शेखर 1980 के बैच के जबकि एनसी गोयल 1981 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं।
इन नामों पर हो रही है चर्चा
इसके अलावा सीएस के लिए गुरजीत कौर, राजहंस उपाध्याय, विपिनचंद्र शर्मा और राकेश श्रीवास्तव का नाम भी शामिल है।
रविवार को होंगे जैन रिटायर
प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब मुख्य सचिव रविवार को सेवानिवृति हो रहे हों। इससे पहले जितने भी मुख्य सचिव सेवा निवृत हुए हैं वो कार्यदिवसों में जो वार पड़ें हैं उनमें ही सेवानिवृत हुए हैं।