जयपुर। हास्य और व्यंग के सुप्रसिद्ध कवि सुरेन्द्र दुबे का सोमवार को निधन हो गया। उनका अन्तिम संस्कार मंगलवार को केकड़ी में होगा
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सुप्रसिद्ध हास्य एवं व्यंग्य कवि सुरेन्द्र दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि दुबे ने अजमेर जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने अपनी हास्य एवं व्यंग्य रचनाओं से लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। दुबे के निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे का निधन
