चित्तौडग़ढ़ (विवेक वैष्णव)।
आई.पी.एस. राजन दुष्यन्त के जोधपुर ग्रामीण एस.पी. के पद पर नियुक्त होने के पश्चात रिक्त हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौडग़ढ़ के पद पर सोमवार को उदयपुर से स्थानान्तरित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने पदभार ग्रहण कर लिया।
मूलत: भीलवाड़ा निवासी सन् 1997 बेच के आर.पी.एस. अधिकारी सुधीर जोशी इससे पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था, सतर्कता उदयपुर शहर के पद पद तैनात थे। यहां से पहले वे राजसमन्द, बून्दी व पाली जिले में अति. पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चूकें हैं। उनके पदभार ग्रहण करते समय उनका सहायक पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी व पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा ने स्वागत किया।