हवामहल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ महेश जोशी ने आज वार्ड 84 के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान जोशी ने गुरु नानक कॉलोनी, कंवर नगर, कोली बस्ती, गांधी बस्ती, हरिदेव जोशी कॉलोनी, ब्रह्मपुरी और पौंडरीक पार्क के पीछे के क्षेत्र में, मंगल माता का मंदिर,सीताराम बाजार, शीतला माता की डूंगरी ओर छोटा अखाड़ा में समर्थकों के साथ घर घर जाकर मत एवं समर्थन मांगा और स्थानीय लोगों से कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील की। जनसंपर्क के दौरान जोशी का जगह-जगह फूल माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भी जोशी को अपना मत देने का भरोसा दिया और उनके समर्थन में वोट भी मांगे। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान वार्ड अध्यक्ष अरुण शर्मा, पूर्व पार्षद लालचंद देवनानी, मित्रोदय गांधी, श्याम गुर्जर, डी डी लदानी और मोहनलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।