-29 मकानों को खरीदने के लिए आए 327 खरीददार
जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा गुरूवार को प्रदेष के विभिन्न शहरों में की गई प्रीमियम सम्पत्ति की नीलामी में मंडल की सम्पत्तियों को खरीदने में लोगों का भारी क्रेज देखने को मिला। मंडल के 29 मकानों को खरीदने के लिए 327 लोगों ने नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि जयपुर, बीकानेर, कोटा, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, चूरू, अलवर और जोधपुर में 29 सम्पत्तियों को खुली नीलामी के माध्यम से बेचा गया। इस नीलामी से मंडल को 10 करोड़ 69 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि बताया कि इस प्रक्रिया में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मंडल के मकानों को न्यूनतम बोली मूल्य से भी अधिक कीमत पर क्रय किया। मंडल के मकान न केवल न्यूनतम बोली मूल्य से अधिक कीमत पर बिके बल्कि कई मकान तो दोगुनी कीमत से भी अधिक पर बिके।
आवासन आयुक्त ने बताया कि जयपुर स्थित ज्योति नगर योजना में 3 फ्लैटों को खरीदने के लिए 63 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से दो फ्लैट न्यूनतम बिक्री मूल्य से दोगुनी से भी अधिक कीमत पर बिके। फ्लैट संख्या 5 क 01 का न्यूनतम बोली मूल्य 26 लाख रुपए रखा गया था, जो कि 53 लाख रूपये में बिका। इसी तरह फ्लैट संख्या 7 क 05 का न्यूनतम बोली मूल्य 23 लाख रुपए रखा गया था, जो कि 46 लाख 75 हजार रुपए में बिका। तीनों फ्लैटों का न्यूनतम बोली मूल्य 71 लाख रुपए रखा गया था, जो कि 1 करोड़ 36 लाख रुपए में बिके।
उन्होंने बताया कि जोधपुर में मंडल की चौपासनी योजना में मकान संख्या 17/442-ए, का न्यूनतम बोली मूल्य 1 करोड़ 10 लाख रुपए रखा गया था, जो कि 1 करोड़ 90 लाख रूपये में बिका। डूंगरपुर में 11 मकानों को खरीदने के लिए 182 खरीददारों ने नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इन मकानों का न्यूनतम बिक्री मूल्य 1 करोड़ 64 लाख रुपए रखा गया था, जो कि 2 करोड़ 72 लाख रूपये में बिके।
अन्य शहरों में भी दिखा अपूर्व उत्साह
उन्होंने बताया कि कोटा में 3 मकानों को खरीदने के लिए 18 लोगों ने नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इन मकानों का न्यूनतम बोली मूल्य 1 करोड़ 25 लाख रूपये था, जो कि 1 करोड़ 54 लाख रूपये में बिके। इसी तरह अलवर में 3 मकानो ंको खरीदने के लिए 9 लोगों ने बोली लगाई। भीलवाड़ा के ं 3 मकानों को खरीदने के लिए 9 लोगों ने हिस्सा लिया।
बुधवार नीलामी उत्सव में बिके 53 मकान, मिला 6 करोड़ का राजस्व
उन्होंने बताया कि बुधवार नीलामी उत्सव में 53 मकान बिके, जिससे मंडल को 6 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। यह उल्लेखनीय है कि मलमास में भी मंडल की सम्पत्तियों को खरीदने में लोगों का क्रेज दिखा।