विप्र फाउंडेशन का 7 दिन में 7 लाख मास्क वितरण प्रारंभ, पुलिस मुख्यालय में सेनेटाइज़ेशन

विप्र फाउंडेशन का 7 दिन में 7 लाख मास्क वितरण प्रारंभ,  पुलिस मुख्यालय में सेनेटाइज़ेशन

– देश के 21 शहरों में एक साथ शुरुआत
– अभियान के प्रथम दिन एक लाख मास्को का वितरण
– जयपुर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय सहित कई स्थानों पर वितरण
– जयपुर में सात दिन में 50 हजार मास्क वितरित किए जाएंगे
– पूरे प्रदेश में हनुमान जयंती एक लाख वितरण का लक्ष्य
जयपुर,2 अप्रैल। विप्र फाउंडेशन का कोरोना से जूझ रहे जरूरतमंदों को मास्क प्रदान करने का संकल्प अभियान आज रामनवमी से प्रारंभ हो गया। प्रथम दिन इसकी शुरुआत जयपुर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, मुम्बई, कोलकाता, सूरत , गुरुग्राम सहित 21 शहरों से की गई। जयपुर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय से इसकी शुरुआत की गई। विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने इस अभियान की प्रभारी सुनीता शर्मा व ममता शर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक गुप्ता को 5000 हजार मास्क सौंपे। इसके अलावा रिद्धि सीधी चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों,अजमेर रोड पर सब्जी वालो सहित अन्य को भी मास्क लगाए। मास्क वितरण में विफा के राष्ट्रीय महामंत्री पवन पारीक, प्रदेश महामंत्री राजेश कर्नल व राजेन्द्र शर्मा, नरेंद्र ओझा, तरुण भारती, सुभाष पंडित आदि शामिल थे।
विफा संगठन महामंत्री राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि एक महिला 100 मास्क का यह संकल्प अभियान हनुमान जयंती तक चलेगा। जयपुर में 50 हजार मास्क निर्माण में 500 महिलाओ को इस मास्क अभियान का हिस्सा बनाया गया हैं। राजस्थान में एक लाख से अधिक मास्क वितरित किये जाएंगे।

पुलिस मुख्यालय में सेनेटाइज़ेशन
विप्र फाउंडेशन की टीम ने जोन 1 के प्रदेश महामंत्री राजेश कर्नल के नेतृत्व में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट को सेनेटाइज किया। इस टीम में मनीष शर्मा, पंकज पराशर, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, विनोद शर्मा, रघुवर दयाल और अशोक गौड़ शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *