कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब देश में तेजी से बढ़ रही है। शनिवार रात 9 बजे तक देश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 386 तक बढ़ गई और कुल 3494 मरीज हो गए। यानि लगभग 3500। इसी प्रकार प्रदेश में शनिवार को 21 संक्रमित और पाए गए। इसी के साथ प्रदेश का आंकड़ा 200 हो गया है। वहीं राजधानी जयपुर में शनिवार को राहत रही। यहां कोई नया पॉजिटिव नहीं आया। यहां अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 56 है।
कोरोना अपडेट: एक ही दिन में देश में 386 और राजस्थान में 21 पॉजिटिव
