यह बुधवार भी सुपर बम्पर बुधवार; मंडल ने बनाया अब एक ही दिन में अधिकतम राजस्व अर्जन का नया रिकॉर्ड

यह बुधवार भी सुपर बम्पर बुधवार; मंडल ने बनाया अब एक ही दिन में अधिकतम राजस्व अर्जन का नया रिकॉर्ड

-93 करोड़ 42 लाख रुपए मूल्य की 253 सम्पत्तियां बेची

जयपुर। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि राजस्थान आवासन मंडल एक ही दिन में अधिकतम राजस्व अर्जन करने का नया रिकॉर्ड बनाते हुए प्रदेश का पहला संस्थान बन गया है। उल्लेखनीय है कि मंडल द्वारा इस बुधवार को एक ही दिन में 253 सम्पत्तियों के विक्रय से 93 करोड़ 24 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है। अभी तक प्रदेश के किसी भी संस्थान द्वारा सम्पत्तियों के विक्रय से एक ही दिन में इतना राजस्व अर्जित नहीं किया है।

उन्होंने बताया कि मंडल के लिए यह बुधवार भी सुपर बम्पर बुधवार रहा। उल्लेखनीय है इस बुधवार को प्रदेश में 231 आवास बिके, जिससे मंडल को 48 करोड़ 21 लाख रूपये का राजस्व मिला। इसी तरह मंडल की महज 22 सम्पत्तियां 45 करोड़ 21 लाख रुपए में बिक गईं। काबिले ए गौर है कि बुधवार नीलामी उत्सव के तहत सभी के लिए किश्तों में आवास योजना में अभी तक ई-बिड सबमीशन के माध्यम से मंडल की 2026 सम्पत्तियां बिकीं हैं, जिससे मंडल को 331 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है।

उन्होंने बताया कि बुधवार नीलामी उत्सव के तहत सभी के लिए किश्तों में आवास योजना में लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। मंडल के सभी कार्यालयों पर ई-बिड सबमिशन में भी लोगों का उत्साह देखने लायक है। उन्होंने बताया कि इस योजना में जयपुर वृत्त प्रथम में 7 करोड़ 18 लाख रुपए मूल्य की 44 सम्पत्तियां और जयपुर वृत्त द्वितीय में 27 करोड़ 24 लाख रुपए मूल्य की 81 सम्पत्तियां बिकीं। इसी तरह जोधपुर वृत्त प्रथम और द्वितीय में 2 करोड़ रुपए मूल्य की 17 सम्पत्तियां बिकीं। उन्होंने बताया कि कोटा वृत्त में 2 करोड़ 41 लाख रुपए मूल्य की 18 सम्पत्तियां, बीकानेर वृत्त में 1 करोड़ 16 लाख रुपए मूल्य की 13 सम्पत्तियां, उदयपुर वृत्त में 2 करोड़ 50 लाख रुपए मूल्य की 20 सम्पत्तियां और अलवर वृत्त में 5 करोड़ 65 लाख रुपए मूल्य की 38 सम्पत्तियां बिकीं।

ई-ऑक्शन से 22 सम्पत्तियां बिकीं 45 करोड़ 21 लाख रुपए में

राजस्थान आवासन मंडल द्वारा प्रदेश में 22 प्रीमियम आवासीय और व्यावसायिक सम्पत्तियां को ई-ऑक्शन के माध्यम से बेचा गया। इन सम्पत्तियों के विक्रय से मंडल को 45 करोड़ 21 लाख रुपए का राजस्व मिला। उन्होंने बताया कि आवासीय सम्पत्तियों में प्रताप नगर की 4 और मानसरोवर की 3 सम्पत्तियां और व्यावसायिक सम्पत्तियों में प्रताप नगर की 4 और मानसरोवर की 10 सम्पत्तियां बिकीं।

3 गुना कीमत में बिकीं मानसरोवर में 4 दुकानें

मंडल की मानसरोवर योजना में कर्मिशयल बेल्ट में 13 वर्गमीटर की 4 दुकानों का न्यूनतम बिक्री मूल्य 75 हजार रुपए वर्गमीटर रखा गया था, जो कि 2 लाख 45 हजार रुपए प्रतिवर्गमीटर से लेकर 2 लाख 91 हजार वर्गमीटर तक बिकीं।

27 से 29 जुलाई के मध्य होगा जयपुर व जोधपुर स्थित बड़े भूखडों का ई-ऑक्शन

मंडल द्वारा जयपुर की प्रतिष्ठित प्रताप नगर, मानसरोवर व जोधपुर की चौपासनी योजनाओं में 27 जुलाई से बड़े व्यावसायिक और आवासीय भूखडों का ई-ऑक्शन शुरू किया जाएगा। जयपुर की मानसरोवर योजना स्थित 3 बड़े व्यावसायिक भूखंडों का ई-ऑक्शन 27 जुलाई से 29 जुलाई, 2020 तक आयोजन किया जाएगा। इसी तरह जयपुर की प्रताप नगर योजना में स्थित 4 व्यावसायिक और जोधपुर की चौपासनी योजना स्थित 2 आवासीय भूखंडों का ई-ऑक्शन 29 से 31 जुलाई, 2020 तक आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *