वर्तमान हालातों पर पुराने कांग्रेसी कल करेंगे ‘चिंतन-मंथन’

वर्तमान हालातों पर पुराने कांग्रेसी कल करेंगे 'चिंतन-मंथन'

जयपुर। जहां सचिन पायलट की वजह से अशोक गहलोत सरकार संकट में आई है, उसी दौर में पुराने कांग्रेसी मंगलवार को एकजुट होकर चिंतन और मंथन करेंगे तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति आस्था जताएंगे।

पूर्व पीसीसी सदस्य और कार्यक्रम संयोजक राजीव त्रेहन ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे चालीस से पचास साल पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता जोरावरसिंह गेट स्थित पिंकसिटी किंग्स रेस्टारेंट में एकत्र होंगे तथा कांग्रेस की दशा और दिशा पर चर्चा करेंगे। राज्य में कांग्रेस के कुछ स्वार्थी नेताओं की वजह से जो स्थितियां पैदा हुई उससे पुराने कांग्रेसी चिंतित है और उनका मानना है कि अपने लालच के लिए पार्टी को इस तरह से संकट में डालने वाले लोग कभी भी कांग्रेस के नहीं हो सकते। ये लोग भाजपा के इशारे पर नाच रहे हैं। त्रेहन ने बताया कि इन्हीं स्थितियों पर चर्चा के लिए पुराने कांग्रसी एकत्र होंगे। जहां आपातकाल के बाद इन्दिरा गांधी के समर्थन में जेल गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए गिरिराज गर्ग, आर.आर. तिवाड़ी, महेश पुरोहित, महेश पारीक आदि कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जिम्मेदारियां संभाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *