-…तो हमें देश में वृद्धाश्रमों की आवश्यकता नहीं रहेगी, देश भर में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के वृद्धजनों का हुआ सम्मान

-...तो हमें देश में वृद्धाश्रमों की आवश्यकता नहीं रहेगी, देश भर में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के वृद्धजनों का हुआ सम्मान


-अन्तरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हुआ आयोजन
-…तो हमें देश में वृद्धाश्रमों की आवश्यकता नहीं रहेगी
जयपुर। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की अग्रणी संस्था श्री महर्षि गौतम समाज जागृति संस्था की ओर से एक अक्टूबर को अन्तरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देशभर में समाज के वृद्धजनों का सम्मान किया गया।
देश भर में फैले कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों के निवास पर पहुंचकर कोविड 19 के मापदण्डों की पालना के साथ जब वृद्धजनों को सम्मान पत्र सौंपा तो खुशी से उनकी आंखें भर आई।
संस्था के प्रदेशाध्यक्ष सुनीलदत्त शर्मा और महामंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जयपुर के खोरा मीणा में 107 वर्षीय सरजू देवी को सम्मानित करके दिन की शुरुआत की गई। सरजू देवी जी सही मायने में एक लिविंग लेजेंड है। 107 वर्ष की आयु में भी अपने सभी काम स्वयं करती हैं। खास बात ये है कि 2018 में भी संस्था इनका सम्मान कर चुकी हैं। इसी प्रकार संयुक्त परिवार की धुरी पाली कि 92 वर्षीय सरजू देवी को सम्मानित करना अपने आप को गौरवान्वित महसूस करने जैसा रहा।
इसी प्रकार टोंक के देवली की मनफूल देवी का सम्मान भी हुआ। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को गौतम समाज जागृति संस्था जयपुर की ओर से वर्चुअल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज के वृद्धजनों का घर पर जाकर श्रीफल व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। निवाई में गौतम समाज के वृद्धजन डा. प्रहलाद गौतम शिवाजी कॉलोनी को दिनेश गौतम ने सम्मान पत्र भेंट कर आशीर्वाद लिया। जयपुर के जामडोली में संस्थापक अध्यक्ष रोशनलाल भमोरिया, पूर्व सचिव घनश्याम शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद धामोतिया और ईकाई अध्यक्ष गुलाबचंद शर्मा ने लल्लप्रसाद शर्मा, कमला देवी और बाछीदेवी का सम्मान किया। जयपुर के सुभाष चौक पर दयाशंकर शर्मा के सम्मान के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ता विष्णु गौतम और दिनेश शर्मा पहुंचे।
पाली में दीपक डिडवाणियां के नेतृत्व में समाज के वयोवृद्ध और राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे सीताराम जोशी, शिवकुमार शास्त्री, शंकरलाल जोशी, सुहाना देवी, अजोध्यादेवी, सूरजकरण जोशी, सोहनलाल जोशी, मूलीदेवी पंचारियां, मदनलाल पंचारिया, सरजू देवी, नागौर की पताशी देवी को सम्मानित किया गया।
मध्यप्रदेश: महर्षि गौतम समाज जागृति संस्था जयपुर द्वारा अखिल भारतीय वृद्घ जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कोविड 19 के चलते जिला स्तर पर एक एक व्यक्ति का सामाजिक स्तर पर साफा एवम् श्रीफल भेंट कर सामानित किया गया। इसी श्रंखला में श्योपुर जिला मध्य प्रदेश से बड़ौदा निवासी रामभरोस शर्मा 83 वर्ष को समाज के 5 व्यक्तियों ने उपस्थित होकर समानित किया। इस अवसर पर कमल शर्मा, हेमंत शर्मा, गिरिजाशंकर गौतम, नारायण शर्मा, अवदेश शर्मा, तुषार गौतम, पुनीत गौतम एवम् परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र पढ़ कर सुनाया गया एवम् सभी व्यक्तियों ने वयोवृद्ध रामभरोस जी के चरण छू कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि हर घर में यदि इसी प्रकार वृद्धजनों का सम्मान किया जाए तो हमें देश में वृद्धाआश्रम की आवश्यकता नहीं होगी ओर हर परिवार में खुशी का वातावरण निर्मित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *