29 खिलाड़ियों को राजकीय सेवा में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता भी होगा दोगुना

29 खिलाड़ियों को राजकीय सेवा में आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता भी होगा दोगुना

जयपुर। प्रदेश में खेल पदक विजेता 29 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न आधार पर राजकीय सेवा में नियुक्ति दी जाएगी। साथ ही प्रदेश के खिलाड़ियों को अब दोगुना दैनिक भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है।
प्रस्ताव के अनुसार, प्रवर्ग ‘क’ के 11 खिलाड़ियों को राजस्थान पुलिस सेवा, राजस्थान आबकारी सेवा, राजस्थान वन सेवा, राजस्थान षिक्षा विभाग एवं तकनीकी अभियांत्रिकी सेवा में नियुक्ति दी जाएगी। इनमें से 6 खिलाड़ियों को उप अधीक्षक पुलिस एवं 5 खिलाड़ियों को सहायक वन संरक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

इसी प्रकार, प्रवर्ग ‘ख’ में 11 खिलाड़ियों पुलिस उप निरीक्षक, एक खिलाड़ी को आबकारी रक्षक, पांच खिलाड़ियों को क्षेत्रीय वन अधिकारी तथा एक खिलाड़ी को शारीरिक प्रषिक्षण अनुदेषक-द्वितीय के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को वर्तमान में मिलने वाले दैनिक भत्ते को भी दोगुना करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है। अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन 500 रूपये के स्थान पर 1000 रूपये तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 300 रूपये के स्थान पर 600 रुपए मिलेंगे। गहलोत के इन महत्वपूर्ण निर्णयों से प्रदेश में खेलों का वातावरण तैयार होगा और खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

वर्ष 2021 में होगा ग्रामीण खेलों का आयोजन, विभाग कर रहा तैयारी
पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से राज्य सरकार वर्ष 2021 में ग्रामीण खेलों का आयोजन करेगी, जहां राजस्थान के पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया जाएगा। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और खेल मंत्री अशोक चांदना के प्रयास के बाद पहली बार राज्य में राज्य खेलों का सफल आयोजन किया गया था। इसके बाद खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा है कि राज्य खेलों के बाद अब सरकार का मकसद पारंपरिक खेलों को आगे बढ़ाना है और ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाना है। इसी मकसद से प्रदेश में पहली बार ग्रामीण खेलों का आयोजन किया जाएगा। खेल मंत्री अशोक चांदना ने बताया कि राज्य खेलों का आयोजन का सपना प्रदेश के मुख्यमंत्री का था। प्रदेश में पहली बार एशियन गेम्स की तर्ज पर राज्य खेलों का आयोजन भी किया गया, जो सफल रहा। इन राज्य खेलों में 18 खेलों से जुड़े करीब 8 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसी को देखते हुए अब खेल विभाग ग्रामीण खेलों के आयोजन की तैयारी कर रहा है। मंत्री अशोक चांदना ने यह भी बताया कि कुछ ऐसे खेल हैं जो सिर्फ ग्रामीण स्तर पर ही खेले जाते हैं। ऐसे खेलों को बढ़ावा देने और इन खेलों से जुड़े हुए खिलाड़ियों को आगे लाने के मकसद से ग्रामीण खेलों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *