मुख्यमंत्री हुए अस्पताल से डिस्चार्ज

मुख्यमंत्री हुए अस्पताल से डिस्चार्ज

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार सुबह सवाई मानसिंह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। उनकी तबीयत पूरी तरीके से ठीक बताई जा रही है अस्पताल से अपने सरकारी निवास 8 सिविल लाइंस के लिए रवाना होने से पूर्व उनकी पौत्री ने तिलक लगाकर उन्हें घर के लिए रवाना किया।

इस दौरान अस्पताल में चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा और गहलोत के पुत्र व आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत भी मौजूद थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पोस्ट कोविड के तहत दिल में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद 28 अगस्त को उनके हृदय की एक धमनी में स्टंट डाला गया था।

मुख्यमंत्री की कुशलता के लिए प्रदेश भर में यज्ञ हवन और पूजा पाठ के दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *