जयपुर।
6वां आयुर्वेद दिवस 2 नवंबर 2021 को धन्वंतरि त्रयोदशी के अवसर पर मनाया जाएगा। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार ने छठे आयुर्वेद दिवस को मनाने के लिए राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, मानद विश्वविद्यालय, (डी-नोवो) को नोडल संस्थान के रूप में नामित किया है। श्री सर्बानंद सोनोवाल, माननीय कैबिनेट मंत्री, आयुष और, बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय, डॉ महेंद्रभाई मुंजापरा, माननीय राज्य मंत्री, आयुष मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ-साथ आयुष मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी, इस अवसर की शोभा बढ़ायेगे। इस कार्यक्रम में राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा की उपस्थित रहने की संभावना है।
छठे आयुर्वेद दिवस का विषय “पोषण के लिए आयुर्वेद” है। इस आयुर्वेद दिवस समारोह में, “पोषण के लिए आयुर्वेद” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 1 नवंबर 2021 को आयोजित की जाएगी। डाक्यूमेंट्स और लघु फिल्मों का विमोचन 2 नवंबर 2021 को किया जाएगा। आयुष एक्सपो 1 और 2 नवंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा । इन कार्यक्रमों का आयोजन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, मानद विश्वविद्यालय (डी-नोवो) द्वारा किया जाएगा।
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, मानद विश्वविद्यालय (डी-नोवो), आयुष मंत्रालयके निर्देशानुसार दिनांक 26 जुलाई 2021 से विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर रहा है , जो आयुर्वेद दिवस के 100 दिनों को चिह्नित करता है। इस वर्ष, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, आयुर्वेद से स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अद्वितीय विचारों के साथ आया है और विभिन्न प्लेटफार्मों पर आयुर्वेद दिवस समारोह के 100 दिनों के हिस्से के रूप में 26 जुलाई 2021 से निम्नलिखित गतिविधियों का आयोजन कर रहा है।
1. माई एफएम (फ्रीक्वेंसी 94.3, जयपुर) और रेडियो सिटी (फ्रीक्वेंसी 91.1, जयपुर) पर दैनिक क्विज का आयोजन किया गया जिसमे एनआईए में विशेषज्ञ टीम द्वारा तैयार किए गए आयुर्वेद सम्बंधित सवाल जनता से पूछे गए थे । विजेताओं को पुरस्कार के रूप में विशेष आयुष किट प्रदान की गई। रेडियो क्विज में अब तक 100 से अधिक लोगों ने पुरस्कार जीते हैं।
2. ऑल इंडिया रेडियो पर डेली रेडियो टॉक (फ्रीक्वेंसी 100.3, जयपुर): “आरोग्यम” नाम का टॉक शो रोजाना शाम 5:30 बजे प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें संस्थान के विशेषज्ञ विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी साझा करते हैं, कार्यक्रम के दौरान प्रश्न पूछा जाता हैं। विजेता को एक आकर्षक उपहार प्रदान किया जाता है।
3. छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए संस्थान द्वारा एक अद्वितीय खेल आयोजन “धरोहर” – लौट चले बचपन की और का आयोजन किया गया। इसके पीछे विचार हमारे पुराने खेलों जैसे गिट्टे, सितोलिया, स्टेपू, गुलेल आदि को पुनर्जीवित करना था। ये खेल अद्वितीय हैं क्योंकि शारीरिक के साथ-साथ वे मानसिक स्वास्थ्य को भी लक्षित करते हैं उदाहरण के लिए गिट्टे एक ऐसा खेल है जो हाथ से आँख के समन्वय और एकाग्रता को बढ़ाता है।
4. राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर, आसपास के विभिन्न स्थानों पर चल चिकित्सा शिविर भी आयोजित कर रहा है। इन शिविरों में चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी, खेल आदि जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं।
5. आयुर्वेद के छात्रों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
6. पाक कला प्रतियोगिता “नलपाक” का आयोजन किया गया, जहां व्यंजनों को ऑनलाइन आमंत्रित किया गया और आयुर्वेदिक आहार सिद्धांतों के आधार पर जांच की गई।
7. स्कूल कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों को आकर्षित करने वाले विषयों पर जानकारी साझा की जाएगी। कक्षा ५-७ के विद्यार्थीओको दिनचार्य और एकल जड़ी-बूटियों के बारे में, कक्षा ८-९वीं के विद्यार्थियों को विरुद्ध आहार, किशोर स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वास्थ्य आदि के बारे में तथा कक्षा १०-१२ के विद्यार्थियों को आयुर्वेद में करियर के अवसरों के बारे में बताया जाएगा।
1 व 2 नवंबर को आयुर्वेद महोत्सव मनाएगा राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान
