जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, मानद विश्वविद्यालय जयपुर में दिनांक 26 एवम 27 अगस्त 2022 को संस्थान एवम विश्व आयुर्वेद परिषद के संयुक्त उपक्रम से अग्निकर्म एवम जीवनशैली जन्य विकारो पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाल का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान के राज्यपाल महोदय श्रीमान कलराज मिश्र ने किया। इस कार्यशाला के दूसरे दिन दिनांक 27 अगस्त 2022 को विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा एवम शोध में अपने महत्वपूर्ण योगदान हेतु प्रो• संजीव शर्मा, कुलपति राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान को *आयुर्वेद शिरोमणि* अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्व आयुर्वेद परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गोविंद सहाय शुक्ला ने एवम संस्थान के सभी अध्यापको ने प्रो•संजीव शर्मा को बधाई दी एवम संस्थान के कुलपति के गौरवमय सन्मान के अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रो• संजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने कई नए आयामों को छुआ है। उनके सम्मान से संस्थान परिसर में अध्यापकों, कर्मचारियों एवम छात्रों में खुशी का माहौल बना है।
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो•संजीव शर्मा को मिला *आयुर्वेद शिरोमणि* अवार्ड
