photo tonk karwa choth |
जयपुर। राजधानी की सुहागिनों ने रविवार को पूरे दिन करवा चौथ का व्रत रखा और रात को चांद दिखाई देने के बाद अघ्र्य देकर पति के हाथों अपना व्रत खोला।
करवा चौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। सोलह सिंगार कर महिलाएं अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखती हैं। दिनभर निर्जला और निराहार रहने के बाद शाम को चौथ माता की जोत देखी और चांद देखने के बाद व्रत खोला।