जयपुर। न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम की जयंती पर शनिवार को प्रभात फेरी, कलश यात्रा और हवन पूजन के अनेकों कार्यक्रम आयोजित हुए। सुबह श्री महर्षि गौतम समाज जागृति संस्था की ओर से 22वी प्रभातफेरी और भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ जिसको विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कर्नल, सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, विप्र फाउंडेशन की प्रदेश महासचिव (महिला) सुनीता शर्मा, पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीना, पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक, भाजपा नेत्री स्नेहलता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जागृति संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा, मंत्री अशोक शर्मा, संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष रोशन लाल भगोरिया, संस्थापक सदस्य केदार शर्मा, संतोष गौतम, कैलाश चंद्र धमोतिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रभात फेरी राम लक्ष्मण जी का मंदिर लंगर का बालाजी गणगौरी बाजार से रवाना होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए नाहरी का नाका स्थित गौतम आश्रम पहुंचकर विसर्जित हुई। इस अवसर पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से सभाध्यक्ष पवन लहरी के संयोजन में गौतम आश्रम पर यज्ञ- हवन का आयोजन किया गया। श्री गौतम छात्रावास ट्रस्ट मोती डूंगरी रोड पर ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कर्नल के संयोजन में महर्षि गौतम की पूजा अर्चना, हवन और सुंदरकांड का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गौतम जयंती पर निकली प्रभात फेरी और कलश यात्रा, शहर में हुए कार्यक्रम
