रोजदा में प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार और खेल मैदान की घोषणा

रोजदा में प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार और खेल मैदान की घोषणा

समाजसेवी उत्तम शर्मा ने सीएम का जताया आभार
जयपुर। जालसू ब्लॉक की ग्राम पंचायत रोजदा में श्री ठाकुर गोपाल जी मंदिर और खेल मैदान के लिए आज बजट 2023 में मुख्यमंत्री ने विस अध्यक्ष के निजी सहायक उत्तम शर्मा की मांग पर दो बड़ी सौगात दी है। समाजसेवी उत्तम शर्मा ने बताया कि बजट 2023 में मुख्यमंत्री ने पांच बड़ी सौगात ग्राम पंचायत रोजदा को दी है। ग्राम पंचायत रोजदा को बजट 2023 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्युत विभाग का सहायक अभियंता कार्यालय, जलदाय विभाग का कनिष्ठ अभियंता कार्यालय की पहले ही सौगात मिल चुकी है और शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्री ठाकुर गोपाल जी के मंदिर के जीर्णोद्धार एवं खेल मैदान की घोषणा की। जिसके चलते ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर उत्तम शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी और कृषि मंत्री लालचंद कटारिया का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *