पुलिस निरीक्षक त्रिभुवन वशिष्ठ को डीजीपी डिस्क

पुलिस निरीक्षक त्रिभुवन वशिष्ठ को डीजीपी डिस्क

जयपुर, 1 मई। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने विशिष्ट पुलिस सेवाओं के लिए राज्य के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों सहित पुलिस निरीक्षक त्रिभुवन
वशिष्ठ को भी डीजीपी डिस्क देने का एलान किया है।

विगत 26 अप्रैल को जारी एक आदेश में पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस निरीक्षक त्रिभुवन
वशिष्ठ को यह डीजीपी डिस्क प्रदान देने की घोषणा हुई। वशिष्ठ को उनकी कर्तव्यपरायणता के लिए
वर्ष 2017 में राष्ट्रपति पुलिस पदक मिल चुका है।

उन्हें वर्ष 2020 में राज्य के गृहमंत्री द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक भी मिला था। इसके अलावा वे उत्तम सेवा पदक,
अति उत्तम सेवा पदक, सर्वोत्तम सेवा पदक सहित नब्बे नकद अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं।

पुलिस निरीक्षक त्रिभुवन वशिष्ठ ने लंबे समय तक राज्य पुलिस की गुप्तचर शाखा में कार्य करते हुए छात्र, युवा, कर्मचारी संगठनों एवं आंदोलनों के संबंध में कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत उल्लेखनीय भूमिका का निर्वाह किया है। उन्हें उनके विशिष्ट जन- सूचना तंत्र और अनेक बड़े प्रकरणों के अन्वेषण में अहम योगदान के लिए जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *