भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्राओं में स्वागत के लिए उमड रहे हजारों लोग
जयपुर। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा से प्रदेश का जन-जन जुड रहा है साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे है। अभी तक चारों यात्राओं में करीब 500 स्थानों पर स्वागत अभिनंदन के साथ ही 226 के करीब स्वागत सभाएं आयोजित हुई हैं। इसके अलावा 50 बडी जनसभाएं आयोजित की गई हैं जिनमें 9 केंद्रीय मंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता